डायमंड बनने के लिये जोश, जूनून और पागलपन बहुत जरुरी है
दोस्तों इस दुनिया में आईडिया तो बहुत है मगर उस आईडिया पर काम करने के लिए जरूरी है जुनून और पागलपन की. ऐसे ही बहुत सारे सक्सेसफुल लोग हैं जिन्होंने अपने आइडिया पर जुनून और पागलपन के साथ काम किया और आज सक्सेसफुल है. जिन्हें हर कोई जानता है ऐसे व्यक्ति इतिहास पढ़ते नहीं इतिहास रचते हैं. आज कुछ ऐसे व्यक्ति की कहानी के बारे में बताऊंगा जिन्होंने अपने आइडिया पर काम किया और आज वह सक्सेसफुल व्यक्ति हैं.
यह कहानी है उस कम पढ़े लिखे व्यक्ति की जिन्होंने एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम किया करते थे और काम के दौरान खाली समय में उन्होंने अपने आइडिया से एक सर्किट बनाया, और उस सर्किट को अपने मालिक को दिखाते हुए कहा, कि यह सर्किट पुराने सर्किट से काफी अच्छी है. आप इन्हें बनाकर मार्केट में दे सकते हैं. उनके मालिक ने मना कर दिया यह कह कर कि आप बेकार हैं फालतू में तुम बात करते हो ऐसा काम मत किया करो. उन्हें अपने सर्किट पर पूरा भरोसा था उन्हें मालूम था मैं जो सर्किट बनाया है वह सबसे अच्छा है.
वह ठान लेते हैं कि मैं इस सर्किट को खुद बनाऊंगा और मार्केट में बेचूंगा उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और जमा पूंजी रकम से ही घर में ही एक छोटी सी फैक्ट्री बना ली. खुद ही बनाकर बेचने लगे. जगह-जगह जाकर थक गए, लेकिन उन्हें कुछ अच्छा ऑर्डर नहीं मिलता था. छोटे-छोटे ऑर्डर ही मिलते थे.
जिसमें उन्हें अपना खर्चा निकालना कठिन हो गया. यहां तक कि घर चलाने के लिए भी उन्होंने अपना घर का सारा सामान गिरवी रखना पड़ा. उनके दोस्त रिश्तेदार पागल कहने लगे और हंसने लगे यह कह कर. की इतना अच्छा नौकरी छोड़ कर बेकार के कामों में पड़ गया है लेकिन फिर भी वह अपना हिम्मत नहीं हारते हैं. वह काम को जारी रखते हैं. एक दिन अचानक उन्हें 1000 पीस का सबसे बड़ा ऑर्डर मिल जाता है उसके बाद उनकी लाइफ ही बदल गई. फिर उन्होंने अपनी पूरी लाइफ में पीछे मुड़कर दोबारा नहीं देखा.
“आज उनकी कंपनी को सारी दुनिया पैनासोनिक के नाम से जानती है.”


