Rule 1: अपने व्यवसाय के प्रति समर्पित रहिये
Rule 2: Profit को सभी काम करने वालों में बाटिये और उन्हें partner की तरह treat करिए
Rule 3: Motivate your partners. अपने partners को motivate कीजिये
Rule 4: अपने partners को हर संभव चीज communicate कीजिये
Rule 5: Associates business के लिए जो करते हैं उसकी प्रशंसा कीजिये
Rule 6: Celebrate your success. अपनी सफलता को celebrate करिए
Rule 7: अपनी कंपनी में हर किसी को सुनिए और ऐसा उपाय निकालिए कि वो आपस में बात करें
Rule 8: अपने customers को उम्मीद से ज्यादा दीजिये
Rule 9: अपने खर्चों को competition से बेहतर ढंग से control कीजिये
क्या आप सोच सकते हैं कि अपने बचपन में दूध बेचने वाला , घर-घर अखबार फेंकने वाला, और होटल में waiter का काम करने वाला अपने जीवन में क्या बन सकता है???……वो लाखों लोगों को नौकरी पर रख सकता है, किसी industry को पूरी तरह से बदल सकता है, वो दुनिया की सबसे बड़ी company बना सकता है…..और खुद बन सकता है America’s Richest Man. मैं बात कर रहा दुनिया की सबसे बड़ी Retail Company Walmart की स्थापना करने वाले Sam Walton की. सैम वाल्टन (1918-1992) को modern retail का जनक भी कहा जाता है, इन्ही का business model follow करते हुए आज Big Bazaar, More, Reliance Fresh जैसे stores भारत में भी खुल गए हैं. वह 1982 से 1988 तक अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्ति थे और आज की तारीख में भी वालमार्ट हमेशा Top 10 companies में रहती है और अरबों dollar का व्यापार करती है.
तो भला आप ही सोचिये अगर इतनी बड़ी उपलब्धियों वाला व्यक्ति आपको business करने के गुण बताये तो बात में दम तो होगा ही.


