छोटे छोटे कदम बढ़ाते जाओ और आगे बढ़ते जाओ

0
671

अक्षय कुमार नाम का एक लड़का था, उसको दौड़ने का बहुत शौक था, वह कई मैराथन में हिस्सा ले चुका था, परंतु वह किसी भी race को पूरा नही करता था, एक दिन उसने ठान लिया कि चाहे कुछ भी हो जाये वह race पूरी जरूर करेगा, अब रेस शुरू हुई अक्षय कुमारने भी दौड़ना शुरू किया धीरे 2 सारे धावक आगे निकल रहे थे मगर अब अक्षय कुमार थक गया था, वह रुक गया, फिर उसने खुद से बोला अगर मैं दौड़ नही सकता तो कम से कम चल तो सकता हूं, उसने ऐसा ही किया वह धीरे 2 चलने लगा मगर वह आगे जरूर बढ़ रहा था अब वह बहुत ज्यादा थक गया था और नीचे गिर पड़ा, उसने खुद को बोला की वह कैसे भी करके आज दौड़ को पूरी जरूर करेगा

वह जिद करके वापस उठा

लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ने लगा और अंततः वह रेस पूरी कर गया माना कि वह रेस हार चुका था, लेकिन आज उसका विश्वास चरम पर था क्योंकि आज से पहले race को कभी पूरा ही नही कर पाया था वह जमीन पर पड़ा हुआ था क्योंकि उसके पैरों की मांसपेशियों में बहुत खिंचाव हो चुका था, लेकिन आज वह बहुत खुश था क्योंकि आज वह हार कर भी जीता था

अगर आपको भी ये motivational story अच्छी लगी हो तो comment के माध्यम से हमे जरूर बताएं,

अगर आप और भी motivational story को पढ़ना चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह हो यहां पर आपको काफी सारी motivational stories का संग्रह मिलेगा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here